सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds of passengers gathered, HRTC operated 17 special buses

Una News: यात्रियों की उमड़ी भीड़, एचआरटीसी ने चलाईं 17 स्पेशल बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Jun 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Crowds of passengers gathered, HRTC operated 17 special buses
सोमवार सुबह ऊना बस स्टैंड में अपने गंतव्य की और जाने के लिए जमा यात्री ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। वीकेंड और छुट्टियों के बाद सोमवार को अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ से अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना खचाखच भर गया। रविवार देर शाम से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो सोमवार सुबह तक लगातार बढ़ती रही। कई बसों में सीटें भरने के बाद लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो को 17 स्पेशल बसें चलानी पड़ीं।

इनमें सबसे अधिक स्पेशल बसें चंडीगढ़ के लिए भेजनी पड़ीं। निगम द्वारा चलाई गई स्पेशल बसों में रविवार देर शाम को 10 बसें चंडीगढ़ के लिए भेजी गई। इसके अलावा एक नालागढ़ के लिए, 3 बसें बद्दी के लिए भेजी गईं। सोमवार सुबह भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल बसें चलाई गई। जिसमें एक बस चंडीगढ़ के लिए और दो बसें बद्दी के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियां खत्म होने के कारण हमीरपुर, धर्मशाला और पठानकोट से आने वाली बसें पहले से भरी हुई आईं। ऐसे में ऊना में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। हालात हाथ से निकलते देख एचआरटीसी ऊना ने स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे अधिक यात्रियों की संख्या चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी नालागढ़ जाने वालों की रही। दरअसल जिला ऊना के हजारों युवा बद्दी बरोटीवाला और नालागढ़ के उद्योगों में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में साप्ताहिक अवकाश के चलते कई अपने घकों की ओर रुख करते हैं। ऊपर से चुनावों के चलते लाेग अपने वोट डालने भी कई लोग अपने घर पहुंचे थे। छुट्टियां खत्म होने पर नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोग सुबह से ही बस अड्डे पर पहुंचने लगे थे।

छुट्टियां खत्म होते ही यात्रियों की उमड़ी भीड़ को मद्देनजर रखते हुए एचआरटीसी ने 17 स्पेशल बसें चलाई हैं।
- राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना

सोमवार सुबह ऊना बस स्टैंड में अपने गंतव्य की और जाने के लिए जमा यात्री ।संवाद

सोमवार सुबह ऊना बस स्टैंड में अपने गंतव्य की और जाने के लिए जमा यात्री ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed