सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cruelty Inflicted on Innocent Child for Picking Guavas Tied to Stairs and Beaten

'अंकल बचा लो': अमरूद तोड़ने पर बच्ची संग क्रूरता, अत्याचारी निकला पूर्व जवान; बचाने वाला भी सैनिक, देखें Video

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: विकास कुमार Updated Sun, 05 Apr 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी रोष फैल गया। हालात बिगड़ते देख कैप्टन रोहित जसवाल ने साहस का परिचय दिया बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। 

Cruelty Inflicted on Innocent Child for Picking Guavas Tied to Stairs and Beaten
अमरूद तोड़ने पर बच्ची को सीढ़ी से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित बहडाला गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रवासी मासूम बच्ची को महज एक अमरूद तोड़ने की मामूली बात पर पूर्व सैनिक द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। आरोपी ने बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर उसकी पिटाई की, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

मर्चेंट नेवी के कैप्टन रोहित जसवाल ने बचाया
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय उजागर हुई जब मर्चेंट नेवी में कार्यरत कैप्टन रोहित जसवाल मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने बच्ची को एक घर मे सीढ़ियों से बंधी हुई देखा और तुरंत हस्तक्षेप करने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी से बच्ची को छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन आरोपी अपनी जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन रोहित जसवाल दिखाया साहस
वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी रोष फैल गया। हालात बिगड़ते देख कैप्टन रोहित जसवाल ने साहस का परिचय दिया बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को तुरंत सूचना दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को देख नरम पड़े पूर्व सैनिक के तेवर
सूचना मिलते ही पहले चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। जिसे देखकर पूर्व सैनिक के तेवर बेहद नरम पड़ गए और उसने तुरंत अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली। हालांकि मामला जंगल में भड़की आज की तरह तेजी से फैल गया और बात प्रशासनिक अधिकारियों तक जा पहुंची। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपी पूर्व सैनिक के खिलाफ बच्ची को प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़ित बच्ची का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।

पुलिस का बयान
डीसी जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed