{"_id":"69daad4579f7b6b2510e37e1","slug":"the-message-of-drug-de-addiction-resonated-in-the-competition-una-news-c-93-1-una1026-187850-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रतियोगिता में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रतियोगिता में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। तलमेहड़ा पंचायत के गांव बही में डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान में दर्शकों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सतीश ने शिरकत की और युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा सही दिशा में आगे बढ़ता है तो समाज और राष्ट्र दोनों का विकास सुनिश्चित होता है।
उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के फाउंडर अभिषेक डोगरा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोंदपुर बुल्ला और ललड़ी, डीर और मजार, नंगल खुर्द और चिंतपूर्णी, मिर्जा इलेवन तथा विनय इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें से ललड़ी, डीर, चिंतपूर्णी और विनय इलेवन टीमें शानदार खेल प्रदर्शन से विजेता रहीं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
Trending Videos