{"_id":"69ab18586a27c0726a094028","slug":"dead-body-found-under-suspicious-circumstances-near-bhadasali-bridge-una-news-c-93-1-una1002-183854-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भदसाली पुल के पास संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भदसाली पुल के पास संदिग्ध हालात में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली के भदसाली पुल के पास खेतों के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला।
आशंका जताई जा रही है कि नशे के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पंडोगा की टीम एएसआई चैन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
इसके बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार और हरोली उपमंडल के पुलिस अधिकारी मोहन रावत भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान पंजाब के आनंदपुर साहिब निवासी व्यक्ति के रूप में हुई।
मृतक के पास से एक बाइक, एक सिरिंज और कुछ निजी सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार की मारपीट या चोट के निशान नहीं मिले हैं लेकिन मृतक के नाक से झाग निकलता पाया गया।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि पुलिस मामले की हर पहलू की जांच पड़ताल में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Trending Videos