सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   meeting was held in Chintpurni regarding the preparations for Chaitra

चैत्र नवरात्रों की तैयारियों को लेकर चिंतपूर्णी में बैठक, एसडीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों को दिए निर्देश

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:39 PM IST
meeting was held in Chintpurni regarding the preparations for Chaitra
19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शनिवार को चिंतपूर्णी में एसडीएम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर नवरात्रों के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग सहित अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखें। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें सुगम व व्यवस्थित ढंग से माता रानी के दर्शन हो सकें। मंदिर परिसर, मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।इस बैठक में डीएसपी अंब अनिल पटियाल, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आसपास की पंचायतों के पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

UPSC 2025: 10 घंटे की पढ़ाई, अटूट हौसला और बन गए देश के टॉपर, अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में हासिल की पहली रैंक

07 Mar 2026

VIDEO: पत्नी की पिटाई, फिर ससुराल वालों ने की गजब बेइज्जती, सीसीटीवी हुआ वायरल

07 Mar 2026

लखनऊ: महानगर स्थित गोल्डेन सेलिब्रेशन लॉन में अग्रवाल समाज द्वारा हुआ होली मिलन समारोह

07 Mar 2026

लखनऊ: हटाए गए बीरबल साहनी मार्ग के ग्रीन कॉरिडोर में लगे सूखे खजूर के पेड़, अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

07 Mar 2026

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भांग श्रृंगार में दिखे बाबा महाकाल; भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन

07 Mar 2026
विज्ञापन

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

07 Mar 2026

VIDEO: 5वें प्रयास में शुभम ने यूपीएससी किया क्रैक

07 Mar 2026
विज्ञापन

Jollygrant: लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर रानीपोखरी में ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

06 Mar 2026

सीतापुर: छठें प्रयास में शिक्षिका के पुत्र अबुजर अंसारी को मिली सफलता, अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत

06 Mar 2026

आखिरकार आ गया बड़ा दिन...कल JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar , मीटिंग में हुआ एलान!

06 Mar 2026

Nitish-JDU नेताओं की मीटिंग खत्म, CM बोले- 'राज्यसभा जाऊंगा'...जानें बंद कमरे में क्या-क्या हुआ?

06 Mar 2026

UPSC में आई चौथी रैंक, Raghav ने Amar Ujala को बताया अपना 'सक्सेस मंत्र'

06 Mar 2026

Bihar News: दिनभर चली गोलियों की गूंज, सुबह युवक को मारी गोली, शाम को प्रतिशोध में किशोर पर फायरिंग

06 Mar 2026

बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास UPSC में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे

06 Mar 2026

एचबीएसई 12वीं की परीक्षा: फरीदाबाद के छात्रों ने साझा किए इतिहास और जीव विज्ञान के पेपर के अनुभव

06 Mar 2026

हाथरस में हरिआई अस्पताल की जमीन कराई कब्जा मुक्त, जेसीबी से तोड़ा निर्माण

06 Mar 2026

अलीगढ के माथुरा रोड स्थित हाजीपुर चौहट्टा पर महाकाल मंदिर का भूमि पूजन

06 Mar 2026

Video: लोक गायकों के नाम रही बुशहर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या

06 Mar 2026

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं को विशेष दर्शन की मिलेगी सुविधा

06 Mar 2026

Rudraprayag: प्रहरी पड़ाव अभियान के तहत फेगू गांव में लगी रात्रि चौपाल

06 Mar 2026

बाराबंकी: जमीन विवाद में अधिवक्ता को गोली मारकर घायल किया गया, मौके पर पहुंची पुलिस

06 Mar 2026

बहराइच: गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर बालक को बनाया निवाला, नाराज ग्रामीणों ने जाम की रोड

06 Mar 2026

फरीदाबाद: स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की आहट से जिला अस्पताल में बढ़ी हलचल

06 Mar 2026

फरीदाबाद में जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

06 Mar 2026

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की डिजिटल सहेली की स्थापना, 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की टीम रहेगी तैनात

06 Mar 2026

नूंह पुलिस को बड़ी सफलता, करोड़ों की ज्वेलरी चोरी मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

06 Mar 2026

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर हॉल में आवारा कुत्तों का आतंक

06 Mar 2026

Chamoli: तोलियों और उमासैण में नहीं सड़क, पैदल चढ़ाई पार कर डंडी में बीमार को पहुंचा रहे हैं अस्पताल

06 Mar 2026

Chamoli: रात्रि प्रवास के लिए सेम डुंगरा पहुंची माता अनसूया की रथ यात्रा, दर्शन को उमड़े भक्त

06 Mar 2026

Meerut: एआई की मदद से वंशिका भगत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, हासिल की 809वीं रैंक

06 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed