{"_id":"69f3a1f330cf9dd8f10142eb","slug":"deceased-rajneeshs-instagram-post-remains-a-mystery-una-news-c-93-1-una1002-190040-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मृतक रजनीश की इंस्टाग्राम पोस्ट बनी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मृतक रजनीश की इंस्टाग्राम पोस्ट बनी रहस्य
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 01 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के भरवाईं क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक कार हादसे ने जहां दो जिंदगियां छीन लीं, वहीं हादसे में मारे गए लुधियाना निवासी युवक की सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
मृतक रजनीश उर्फ पिंकू (28) ने हादसे से महज एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किए, उनमें उसने मौत और विदाई का जिक्र किया था। इन पोस्ट को देखकर परिजन और दोस्त गहरे सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा 29 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे भरवाईं के पास हुआ। लुधियाना की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी पिंकू पेशे से टैक्सी चालक था और अपनी नई स्विफ्ट डिजायर कार में मां चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने आया था। हादसे से पहले उसने चार वीडियो पोस्ट किए थे।
एक वीडियो में वह भावुक होकर कहता है कि मेरे भाई, जिंदगी में तुझसे कुछ नहीं मांगा लेकिन जिस दिन मैं मर जाऊं, उस दिन अर्थी को एक कंधा तेरा भी हो। अन्य वीडियो में वह पंजाबी गीतों पर एक्टिंग करते हुए नजर आता है, जिनमें जुदाई और अकेलेपन का दर्द झलक रहा है। इन वीडियो को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा कि पिंकू ने कुछ महीने पहले ही नई गाड़ी खरीदी थी और बुधवार को वह सवारी लेकर घर से निकला था। उसके परिवार में पत्नी और एक नन्ही बेटी है। हादसे में एक अन्य युवक की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos