{"_id":"6a67b0b524d533270900383a","slug":"demand-for-constructing-a-mini-secretariat-at-the-existing-tehsil-complex-in-amb-una-news-c-93-1-ssml1048-200204-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में मौजूदा तहसील परिसर में मिनी सचिवालय बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में मौजूदा तहसील परिसर में मिनी सचिवालय बनाने की मांग
Tue, 28 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वर्तमान तहसील कार्यालय परिसर के स्थान पर ही मिनी सचिवालय बनाने की मांग की है। नगर पंचायत अंब की पहली बैठक अध्यक्ष अनुसूया देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि अंब में प्रस्तावित मिनी सचिवालय का निर्माण वर्तमान में चल रहे उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं तहसील कार्यालय परिसर के स्थान पर ही किया जाए। बैठक में नौ में आठ वार्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में कोर्ट कांप्लेक्स और तहसील कार्यालय एक-दूसरे के पास स्थित हैं। ऐसे में यदि नया मिनी सचिवालय भी इसी स्थान पर पुराने भवनों को हटाकर बनाया जाता है तो इससे आम जनता को भारी राहत मिलेगी। इस बहुमंजिला भवन के निर्माण से एसडीएम, तहसीलदार और अन्य प्रमुख सरकारी विभाग एक ही छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों बचेगा। प्रस्तावित भवन में आधुनिक सुविधाएं, पार्किंग और डिजिटल सेवा केंद्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि प्रशासनिक कार्य तेजी और सुगमता से संपन्न हो सकें।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनुसूया देवी ने बताया कि बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुधारने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और सभी वार्डों में पंद्रह-पंद्रह सोलर लाइटें लगाने की मांग रखी। साथ ही संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष बल दिया गया।