सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister inspected the Chintpurni drinking water scheme.

Una News: उपमुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी पेयजल योजना का किया निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister inspected the Chintpurni drinking water scheme.
विज्ञापन
12.25 करोड़ की परियोजना से 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाई (ऊना)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हेमानंद की पदयात्रा में शामिल होकर माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने 12.25 करोड़ की लागत से तैयार की गई चिंतपूर्णी पेयजल योजना का विशेष रूप से निरीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पेयजल योजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पुजारी राजेंद्र कालिया और डॉ. दीक्षा कालिया का मुंह मीठा करवाया तथा पेयजल परियोजना के लिए अपनी कीमती भूमि उपलब्ध कराने पर कालिया परिवार का आभार व्यक्त किया।
यह योजना लंबे समय से भूमि विवाद के कारण वैकल्पिक रूप से संचालित की जा रही थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के व्यक्तिगत प्रयासों और प्रशासन को दिए गए निर्देशों के बाद भू-स्वामियों से बातचीत कर इस विवाद का समाधान संभव हो पाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पेयजल योजना के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद चिंतपूर्णी क्षेत्र की लगभग 10,000 की आबादी को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कलरूही से पानी को लिफ्ट करने का कार्य सफलतापूर्वक आरंभ कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी। यह भी कहा कि स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिनके चलते आज यह परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed