सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The beginning of the wedding season has had a partial impact on the market.

Una News: विवाह सीजन की शुरुआत, बाजार पर आंशिक असर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The beginning of the wedding season has had a partial impact on the market.
विज्ञापन
महंगाई के चलते लोग कर रहे सीमित खरीदारी
Trending Videos

हल्के गहने और किफायती विकल्पों को मिल रही प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार व्यापार में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है, परंतु खरीदारी पहले की तरह खुलकर नहीं हो रही। बढ़ती महंगाई और सीमित बजट के चलते लोग जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। बाजार में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी दिखाई दे रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शादियों की संख्या बढ़ने के साथ बाजार में भी तेजी आएगी। इस संबंध में व्यापारियों ने अपने विचार कुछ इस प्रकार साझा किए।
कॉस्मेटिक विक्रेता संदीप कुमार ने बताया कि विवाह समारोहों के कारण सौंदर्य प्रसाधनों की मांग में इजाफा हुआ है, लेकिन ग्राहक अब महंगे उत्पादों के बजाय किफायती विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोग ऑफर और सीमित बजट वाले उत्पादों के बारे में अधिक पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शादी-ब्याह के मौसम में कपड़ों की बिक्री में आंशिक सुधार जरूर आया है, लेकिन अपेक्षित तेजी अभी देखने को नहीं मिली है। ग्राहक भारी और महंगे परिधानों के बजाय साधारण और उपयोगी कपड़े अधिक पसंद कर रहे हैं।
आभूषण विक्रेता सुरिंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय सोना और चांदी दोनों के दाम ऊंचे स्तर पर हैं, जिससे खरीदारी प्रभावित हुई है। इसके बावजूद शादी-ब्याह को लेकर आभूषणों के प्रति लोगों का रुझान बना हुआ है। ग्राहक भारी गहनों की जगह हल्के वजन और सीमित डिजाइन के आभूषण खरीद रहे हैं, ताकि परंपरा भी निभे और बजट भी संतुलित रहे।
मिठाई विक्रेता योगेश राणा ने बताया कि विवाह समारोहों के चलते मिठाइयों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। ऑर्डर की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन पहले की तुलना में मात्रा कम हो गई है। लोग कम मात्रा में लेकिन अच्छी गुणवत्ता की मिठाई लेना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed