Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Hundreds of devotees received free medical check-ups through the 'MP Mobile Health Service' in the presence of Baba Bal Ji Maharaj
{"_id":"6984510078136436ae03a2c1","slug":"video-una-hundreds-of-devotees-received-free-medical-check-ups-through-the-mp-mobile-health-service-in-the-presence-of-baba-bal-ji-maharaj-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं की निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं की निशुल्क जांच
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर कोटला कलां में आयोजित विराट धार्मिक सम्मेलन एवं श्रीमद भागवत कथा के पावन अवसर पर जन-सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा संचालित 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' के तहत मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने किया। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि धर्म और सेवा का संगम ही मानवता की सच्ची सेवा है। डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व में टीम दे रही सेवाएं यह स्वास्थ्य शिविर पिछले तीन दिनों से निरंतर कार्यरत है। डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व में टीम आश्रम के सेवादारों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर रही है। शिविर के तीसरे दिन स्वास्थ्य टीम ने रिकॉर्ड 335 लोगों की निशुल्क जांच की, जिनमें 112 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त 102 लोगों की रक्त जांच भी मौके पर की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।