फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drinking water pipeline passes through filth, claims of clean drinking water are hollow

Una News: गंदगी के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन, स्वच्छ पेयजल के दावे हवा

Wed, 29 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline passes through filth, claims of clean drinking water are hollow
पंडोगा क्षेत्र में खड्ड में गंदगी से होकर गुजरती हुई पेयजल पाइपलाइन का दृश्य। संवाद
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंडोगा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल पाइप लाइनें खुले नालों, खड्डों और गंदगी के बीच से गुजर रही हैं। कई जगह पाइप लाइनों में रिसाव भी हो रहा है, इससे दूषित पानी के पेयजल में मिलने की आशंका बनी हुई है। संबंधित विभाग की ओर से इस समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं किया किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन के आसपास फैली गंदगी और सीवरेज का पानी पेयजल में मिल सकता है, ऐसे में जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में यह स्थिति ओर गंभीर हो जाती है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन



पेयजल पाइप लाइन वर्षों से नाले के बीच से गुजर रही है। कई जगह पाइप लाइन में रिसाव है, जिससे दूषित पानी मिलने का डर बना रहता है। विभाग को कई बार इसकी शिकायत दी गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीप सिंह, पंडोगा।
----------------------------


क्षेत्र में कई पाइप लाइनों की हालत जर्जर हो चुकी है और पानी का रिसाव हो रहा है। विभाग से मांग है कि ऐसे पाइपों को तुरंत बदलकर नई लाइन बिछाई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।
-मुकेश राणा, पंडोगा

-----------------------

मामला संज्ञान में आया है, यदि कहीं पेयजल पाइप लाइन में रिसाव या अन्य समस्या है तो विभाग मौके का निरीक्षण करेगा और समस्या मिलने पर आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
-सुमित ठाकुर, एसडीओ, जल शक्ति विभाग खड्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed