सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Expressed displeasure over the absence of officials from the meeting

Una News: बैठक से अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 01 Apr 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the absence of officials from the meeting
विज्ञापन
एडीसी बोले-गंभीर विषयों से संबंधित बैठकों से नदारद रहना लापरवाही
Trending Videos

अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने मंगलवार को डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन-कॉर्ड) के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों की अध्यक्षता की। एडीसी ने बैठकों में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गंभीर विषयों से संबंधित बैठकों से नदारद रहना लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए और हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक गति से आगे बढ़ाएं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई जा रही रेलिंग को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने तथा कहीं भी असुरक्षित गैप न छोड़ने के निर्देश दिए।
चिट्टे की समस्या से प्रभावित 10 संवेदनशील पंचायतों में विशेष प्रयास और लक्षित जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
एडीसी ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि एसडीएम और डीएसपी इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण के मामलों में दो सप्ताह के भीतर निशानदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed