सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wheat and potato crops in trouble, increasing farmers' worries

Una News: गेहूं-आलू की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 01 Apr 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
Wheat and potato crops in trouble, increasing farmers' worries
विज्ञापन
खराब मौसम और बीमारियों से पैदावार प्रभावित, हजारों हेक्टेयर फसल पर खतरा
Trending Videos






संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में इस बार खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं और आलू की फसलें बरबादी की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे किसानों में गहरी चिंता व्याप्त है। गेहूं की फसल में दाना ठीक से विकसित नहीं हो पा रहा, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है।
आलू के साथ-साथ प्याज और लहसुन की फसलों पर भी बीमारियों का प्रकोप देखा जा रहा है। इन फसलों की वृद्धि रुक गई है और किसानों द्वारा किए जा रहे दवाओं के छिड़काव का भी अपेक्षित असर नहीं हो रहा। किसानों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम, अनियमित बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव ने फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की गई है, जबकि 1000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में आलू उगाया गया है। इसके साथ ही प्याज और लहसुन की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। किसानों के अनुसार फसल बचाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग, डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि विभाग को फसलों में बीमारी और नुकसान की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की टीमें खेतों का निरीक्षण कर रही हैं और किसानों को उचित सलाह दी जा रही है। साथ ही, किसानों को मौसम के अनुसार फसल प्रबंधन करने और वैज्ञानिकों की सलाह पर ही दवाओं का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।


गेहूं की फसल में दाना नहीं बन पाया है, जिससे उत्पादन बेहद कम रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने समय पर खाद और सिंचाई की, लेकिन मौसम की मार के आगे सब बेकार साबित हुआ। बलबीर चंद, किसान

आलू, प्याज और लहसुन की फसल पर बीमारी लग गई है। उन्होंने कई बार दवाओं का छिड़काव किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इससे लागत भी बढ़ गई और नुकसान का खतरा और गहरा गया है। राजकुमार, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed