सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Faith surged in Mata Chintpurni Darbar, 19 thousand devotees offered obeisance

Una News: माता चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी आस्था, 19 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jun 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Faith surged in Mata Chintpurni Darbar, 19 thousand devotees offered obeisance
माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक करीब 19 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर माता रानी के दर्शन किए।

रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं, जो होटल संतोष तक पहुंच गई थीं। भीड़ अधिक होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और लोग माता रानी के भजन गाते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मौसम भी श्रद्धालुओं के लिए राहत भरा रहा। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
Trending Videos

दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें काफी समय तक कतारों में इंतजार करना पड़ा लेकिन सुहावने मौसम के कारण उन्हें कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। मैदानी क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु ठंडे मौसम का आनंद लेते नजर आए। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम में बनी ठंडक ने श्रद्धालुओं के सफर को और सुखद बना दिया।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार और अवकाश होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर शाम तक लगभग 19 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed