फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fencing should be installed on both sides of the track from Rai Mehatpur railway station to Amb-Andaura.

Una News: राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन से अंब-अंदौरा तक ट्रैक के दोनों ओर की जाए तारबंदी

Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fencing should be installed on both sides of the track from Rai Mehatpur railway station to Amb-Andaura.
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन से लेकर अंब-अंदौरा तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर मजबूत एवं स्थायी फेंसिंग (तारबंदी) करने की मांग उठी है। इस संबंध में ऊना जिला के पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने रेलवे मंडल अंबाला के डीआरएम को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊना जिला की सीमा पर स्थित राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन से लेकर अंब-अंदौरा तक लावारिस पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन को दोनों ओर मजबूत एवं स्थायी फेंसिंग (तारबंदी) करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल एक्सप्रेस के इंजन के नीचे लावारिस पशु फंसने की घटना ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। ऐसी घटना दोबारा न हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए समय रहते ठोस कदम उठाने आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहोड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक कई स्थानों पर लावारिस पशु रेलवे लाइन तक पहुंच जाते हैं।
वर्तमान में इस रेलमार्ग पर तेज गति की ट्रेनें संचालित हो रही हैं और भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैक की सुरक्षा और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed