फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pradhan accused of assault and making casteist remarks.

Una News: प्रधान पर मारपीट करने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of assault and making casteist remarks.
गगरेट (ऊना)। कुठेड़ा जसवाला में रास्ते में हुई एक कथित घटना ने अब पुलिस जांच का रूप ले लिया है। गांव निवासी सुरेश कुमार ने पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार पर रास्ता रोककर मारपीट करने, जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद गगरेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था। गांव में सराय के समीप पहुंचने पर पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार वहां मौजूद थे। शिकायत में कहा गया है कि प्रधान ने उसे कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहकर रुकने के लिए कहा। इसके बाद उसकी बाइक की चाबी निकाल ली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रधान ने उसे धमकाते हुए जान से मारने की बात कही और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कथित मारपीट के दौरान उसे गले से पकड़ा गया और उसकी कमीज फाड़ दी गई। उसका आरोप है कि वह किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मौके पर पंकज और दिलबाग सिंह मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट भेजा। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुठेड़ा जसवाला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed