फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparations are in full swing for the Shravan Ashtami fair at the Chintpurni temple.

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के लिए तैयारियां तेज

Sat, 08 Aug 2026 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Aug 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing for the Shravan Ashtami fair at the Chintpurni temple.
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 13 अगस्त से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु दर्शन व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के लिए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मंदिर परिसर में तैनात पूर्व सैनिकों और होमगार्ड जवानों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जा रहा है। मेला शुरू होने से एक दिन पहले अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि 13 अगस्त से श्रावण अष्टमी मेला शुरू होगा। इसे लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष योजना तैयार की गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में माता रानी के दर्शन करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed