{"_id":"6a771ca3496a0dc20508d46f","slug":"video-voice-of-punjab-semi-finalist-sahil-pandit-welcomed-in-amb-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वॉयस ऑफ पंजाब के सेमीफाइनलिस्ट साहिल पंडित का अंब में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वॉयस ऑफ पंजाब के सेमीफाइनलिस्ट साहिल पंडित का अंब में हुआ स्वागत
वॉयस ऑफ पंजाब मास्टर चैंप के एक ते एक 11 में सेमीफाइनल तक का शानदार सफर तय करने वाले अंब के युवा गायक साहिल पंडित का शनिवार को अंब पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। साहिल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल अंब, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिंदी क्लासिकल गायकी में महारत रखने वाले साहिल ने पंजाबी गायकी के इस बड़े मंच पर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। साहिल के स्वागत के अवसर पर उनके म्यूजिक टीचर डॉ. ऋषभ कालिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पवन लम्बरदार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष सतीश गोगी, चिंतपूर्णी मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।