{"_id":"6a76bf5e3fb26464620b73a4","slug":"video-rain-exposes-the-poor-drainage-system-in-hansi-city-roads-turn-into-ponds-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, शहर की सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, शहर की सड़कें बनीं तालाब
मानसून की शुरुआती बारिश ने ही हांसी नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न नजर आया। हांसी बस स्टैंड, डीसी निवास रोड, एसडी महिला महाविद्यालय रोड, अंबेडकर चौक, त्रिकोणा पार्क, श्याम बाबा मंदिर सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर कई-कई फीट पानी जमा होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी सुभाष ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान शहर में इसी तरह के हालात बनते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआती बारिश में ही जब शहर की यह स्थिति हो गई है तो आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने पर हालात और गंभीर हो सकते हैं।
वहीं, आकाश ने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद शहर की सड़कें पूरी तरह पानी-पानी हो गई हैं और लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बारिश में शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।