{"_id":"6a76c28ef0e21f37460c03fa","slug":"video-meerut-praying-for-happiness-for-all-and-peace-in-the-country-transgender-devotees-carry-kanwar-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सभी की गोद भरे, देश में रहे अमन-चैन... किन्नर शिवभक्तों ने मांगी सबके कल्याण की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सभी की गोद भरे, देश में रहे अमन-चैन... किन्नर शिवभक्तों ने मांगी सबके कल्याण की दुआ
कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ समाज के कल्याण की कामना भी देखने को मिल रही है। गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी किन्नर प्रिया और सुनैना तथा दिल्ली के शाहदरा निवासी प्रियंका हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनकी कांवड़ यात्रा सिर्फ अपनी मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि सभी के सुख और कल्याण के लिए है।
शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि हर परिवार में सुख-समृद्धि रहे और देश में अमन-चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी की गोद सूनी न रहे और सभी को संतान सुख मिले, यही उनकी सबसे बड़ी कामना है।
उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान मिल रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिवभक्तों का पूरा ख्याल रख रही है। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक यात्रा के दौरान उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई।
किन्नर शिवभक्तों ने कहा कि उनके लिए कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और सभी के कल्याण की कामना का भी अवसर है। इसी भावना के साथ वे गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।