{"_id":"6a76c4779503e86a7405cc41","slug":"video-video-caka-ma-saemaesa-ka-chhatata-ka-samaya-lgata-ha-bhashhanae-jama-saugdhaka-para-khaugdha-rahata-ha-abhabhavaka-ka-vahana-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चौक में सीएमएस की छुट्टी के समय लगता है भीषण जाम, सड़क पर खड़े रहते हैं अभिभावकों के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चौक में सीएमएस की छुट्टी के समय लगता है भीषण जाम, सड़क पर खड़े रहते हैं अभिभावकों के वाहन
लखनऊ के चौक स्थित सीएमएस स्कूल के बाहर छुट्टी के समय जाम लगना रोज की समस्या बन गया है। स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों के वाहन सड़क के बीच तक खड़े हो जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। खास बात यह है कि जाम से निपटने और बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहनों को सड़क पर खड़े होने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टी के समय सड़क पर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि वाहन रेंगते हुए गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने स्कूल प्रबंधन और यातायात पुलिस से छुट्टी के समय वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।