{"_id":"6a76bfa021236e4e610f1605","slug":"video-114-poor-families-in-jogindernagar-secure-permanent-homes-receive-financial-aid-of-rs15-lakh-each-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में 114 गरीब परिवारों का पक्का हुआ अपना घर, मिली डेढ़-डेढ़ लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में 114 गरीब परिवारों का पक्का हुआ अपना घर, मिली डेढ़-डेढ़ लाख की मदद
आर्थिक तंगी के चलते वर्षों से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर जोगिंद्रनगर क्षेत्र के 114 गरीब परिवारों के लिए स्वर्ण जयंती आश्रय योजना सहारा बनी है। वर्ष 2023 से 2026 के दौरान इन परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रति लाभार्थी 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। सहायता मिलने के बाद कई परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। तहसील कल्याण अधिकारी, जोगिंद्रनगर के अनुसार योजना के तहत लाभ पाने वाले 114 परिवारों में 109 अनुसूचित जाति, तीन अन्य पिछड़ा वर्ग और दो अनुसूचित जनजाति के परिवार शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए दी गई इस सहायता से उन्हें कच्चे मकानों से निकलकर सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिल रही है।
हारगुनैन गांव के लाभार्थी रण सिंह ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की सहायता मिलने से उनका पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो सका। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार जताया। आरठी गांव के लाभार्थी सुखदेव ने भी बताया कि उनका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। सरकार से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें पक्का मकान बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल मकान निर्माण में मदद नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक कदम साबित हो रही है। योजना का उद्देश्य पात्र गरीब परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।