Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Dispute over Miri-Piri Medical Institute in Kurukshetra; potential confrontation between SGPC and HSGPC
{"_id":"6a76bb0cb7bfdfa72001419c","slug":"video-dispute-over-miri-piri-medical-institute-in-kurukshetra-potential-confrontation-between-sgpc-and-hsgpc-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान विवाद, एसजीपीसी व एचएसजीपीसी में हो सकता है टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान विवाद, एसजीपीसी व एचएसजीपीसी में हो सकता है टकराव
जिला के शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान में प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज फिर एसजपीसी व एचएसजीपीसी आमने-सामने हो सकती है, जिसके चलते प्रशासन न केवल अलर्ट मोड पर है बल्कि संस्थान में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
एसजपीसी व संस्थान ट्रस्ट चेयरमैन एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी संस्थान में पहुंच चुके हैं, जहां वे प्रबंधन को लेकर बोर्ड के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं हरियाणाा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी संस्थान में ही कार्यकारिणी बैठक बुलाई हुई है, जिसमें सदस्याें के अलावा अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के भी पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी पहुंचे हैं, जिन्होने सर्वप्रथम संस्थान का जायजा लिया और नए हालात को जाना।
संस्थान में प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच कानूनी जंग भी जारी है। संस्थान के प्रबंधन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा कमेटी के हक में फैसला दे चुका है, जिसके चलते गत 27 जुलाई को हरियाणा कमेटी ने प्रबंधन अपने अधीन होने का दावा किया तो वहीं एसजपीसी ने हाइकोर्ट में फिर याचिका दायर की हुई है, जिस पर पहली सुनवाई हो चुकी है।
वहीं, हाईकोर्ट हरियाणा कमेटी की ओर से संस्थान के चिकित्सकों के बनाए बोर्ड पर स्टे जारी कर चुकी है। इसी विवाद के बीच संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का चार माह का वेतन भी अटक गया था। हालांकि विगत दिवस एसजपीसी ने एक माह का वेतन जारी किया है। वहीं आज दोनों पक्षों की ओर से लिए जाने वाले फैसले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।