{"_id":"6a76c85c2a2e14579a032cb6","slug":"video-bjp-took-out-a-tiranga-yatra-in-shimla-mp-suresh-kashyap-also-participated-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा ने शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद सुरेश कश्यप भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा ने शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद सुरेश कश्यप भी हुए शामिल
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:40 AM IST
Link Copied
भाजपा ने शनिवार को राजधानी शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समिति बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देशभर में भाजपा तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इसका उद्देश्य देश की जनता को एक सूत्र में बांधना है। सांसद सुरेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए कहा कि देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा का आयोजन शिमला में किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है और उनके सम्मान में यह आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में पिछले दो सप्ताह से गतिरोध चल रहा है जिस वजह से संसद में जनता के मुद्दों पर चर्चा ही नहीं हो पा रही है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जानबूझकर इस तरह के गतिरोध को उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है और जंतर-मंतर पर चल रहा युवाओं का प्रदर्शन भी अब खत्म हो गया है। इसके बावजूद संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दल गतिरोध उत्पन्न करके कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं। देशभर के सांसद अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन इसी गतिरोध के कारण किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।