{"_id":"6a76b9d7bcbede2de50d38cc","slug":"video-video-vana-kashhatara-ma-thakhaga-katharata-ka-anakha-sasara-132-parajataya-ka-pakashha-oura-karab-400-harana-bnaga-aakarashhanae-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वन क्षेत्र में दिखेगा कुदरत का अनोखा संसार, 132 प्रजातियों के पक्षी और करीब 400 हिरन बनेंगे आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वन क्षेत्र में दिखेगा कुदरत का अनोखा संसार, 132 प्रजातियों के पक्षी और करीब 400 हिरन बनेंगे आकर्षण
दुधवा और कतर्नियाघाट जैसा जंगल देखने के लिए अब सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने की जरूरत नहीं... बाराबंकी के नियामतपुर जंगल में कदम रखते ही आपको कुदरत का ऐसा संसार दिखाई देगा, जहां 132 प्रजातियों के पक्षी, करीब 400 हिरन और बीच जंगल से गुजरती कल कल करती छोटी नदी आपका स्वागत करती है।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर आप लखनऊ से अयोध्या की ओर जाएंगे तो सफदरगंज चौराहे से दाहिने बांसा मार्ग पर छह किलोमीटर दूर मार्ग पर 605 एकड़ में फैले इस जंगल को ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
संवाद न्यूज एजेंसी टीम की टीम ने जंगल के भीतर पहुंचकर यहां की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को करीब से देखा। घने जंगल के बीच पेड़ों से छनकर आती रोशनी, झाड़ियों के बीच हलचल करते वन्यजीव, अलग-अलग आवाजों से गूंजता पक्षियों का संसार और बीच जंगल से गुजरती कल्याणी नदी... नियामतपुर में प्रकृति का ऐसा संसार दिखाई देता है, जो इसे सामान्य जंगल से अलग बनाता है।
दो किलोमीटर की नेचर ट्रेल में महसूस होगा जंगल का रोमांच
पर्यटकों को जंगल के भीतर प्रकृति के करीब ले जाने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल तैयार की गई है। इस रास्ते पर पैदल चलते हुए पर्यटक घने वन क्षेत्र, पेड़-पौधों, पक्षियों और वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे। जंगल के भीतर शांत वातावरण के बीच अचानक किसी पक्षी की आवाज या झाड़ियों के बीच हिरनों की मौजूदगी इस सफर को रोमांचक बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।