{"_id":"6a763a11474f174c420a2c86","slug":"double-decker-electric-bus-service-gaining-momentum-in-the-district-barabanki-news-c-315-1-brp1005-176492-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिले में रफ्तार पकड़ने लगी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिले में रफ्तार पकड़ने लगी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा
Sat, 08 Aug 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। राहत और आधुनिक सफर का विकल्प बनी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा अब जिले में रफ्तार पकड़ने लगी है। जिले को मिली आठ अत्याधुनिक एसी इलेक्ट्रिक बसों में से चार बसों का संचालन शुरू हो गया है। अंतर जनपदीय बस स्टेशन स्थित कार्यशाला में चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद अब दो बसें बाराबंकी से अयोध्या जबकि दो बसें बाराबंकी से कमता (लखनऊ) तक यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित हो रही हैं।
बाराबंकी से अयोध्या जाने वाली पहली डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सुबह 6:00 बजे रवाना होती है। यह 6:40 बजे कमता पहुंचती है और वहां से 7:15 बजे चलकर 7:55 बजे बाराबंकी होते हुए 11:05 बजे अयोध्या पहुंचती है। वापसी में यह बस अयोध्या से चलकर शाम 4:05 बजे बाराबंकी पहुंचती है। दूसरी बस सुबह 7:00 बजे बाराबंकी से रवाना होकर 7:40 बजे कमता पहुंचती है। इसके बाद यह 8:55 बजे बाराबंकी से आगे बढ़ते हुए दोपहर 12:05 बजे अयोध्या पहुंचती है। वापसी में यह बस अयोध्या से चलकर शाम 5:05 बजे बाराबंकी पहुंचती है। तीसरी डबलडेकर बस सुबह 6:30 बजे बाराबंकी से चलकर 7:40 बजे कमता पहुंचती है, जबकि चौथी बस सुबह 7:30 बजे रवाना होकर 8:40 बजे कमता पहुंचती है। इन दोनों बसों का संचालन फिलहाल बाराबंकी-कमता रूट पर किया जा रहा है। एआरएम संजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कम किराया अंतर और आधुनिक सुविधाओं के कारण डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों के लिए आकर्षक विकल्प बन रही हैं। जल्द ही शेष बसों का संचालन भी शुरू कराया जाएगा।
वाई-फाई से लेकर पैनिक बटन तक सुविधा
डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। पूरी तरह वातानुकूलित इन बसों में आरामदायक सीटों के साथ कुल 64 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इनमें ऊपरी तल पर 35 और निचले तल पर 29 सीटें हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और लाइव ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध है। सुरक्षा के लिहाज से भी बसों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इलेक्ट्रिक तकनीक के कारण बसों का संचालन भी संतुलित है।
विज्ञापन
किराया एक नजर में
रूट एसी डबलडेकर बस साधारण बस
बाराबंकी–अयोध्या 172 159
बाराबंकी–अयोध्या धाम 205 188
बाराबंकी–कमता (लखनऊ) 33 29