फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police investigating suspicious death of newlywed woman in Barabanki

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: शव दफनाने जा रहा था पति; पहुंची पुलिस तो फरार हो गया, छह माह पहले हुई थी शादी

Sat, 08 Aug 2026 07:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

बाराबंकी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति चुपचाप शव दफनाने जा रहा था। पुलिस पहुंची तो पति फरार हो गया। अभी छह माह पहले ही शादी हुई थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Police investigating suspicious death of newlywed woman in Barabanki
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रंजिता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहराइच के दमड़ीपुरवा की निवासी थी। उसकी शादी लगभग छह महीने पहले रमाकांत से हुई थी।

विज्ञापन


घटना मसौली थाना क्षेत्र के ठाकुरिया गांव की है। गांव निवासी रमाकांत की शादी रंजिता से हुई थी, जो पेशे से रिक्शा ऑटो चालक है। रमाकांत ने बताया कि जब वह घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मामले में संदेह तब गहरा गया, जब पति ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफनाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


रमाकांत शव को मैजिक डाला में रखकर गांव से करीब एक किमी दूर दफनाने जा रहा था। इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पति रमाकांत पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने नवविवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के मायके पक्ष को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिना पुलिस को सूचित किए शव को दफनाने के प्रयास से कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह कृत्य मामले को और भी संदिग्ध बनाता है।

जांच के पहलू

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पति रमाकांत के बयान और उसके संदिग्ध व्यवहार पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पति ने शव को छिपाने या दफनाने का प्रयास क्यों किया। इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed