फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Samriddhi Kendras are ready; get your soil health checked for free.

Barabanki News: राष्ट्रीय एकता की मजबूती के लिए हर घर तिरंगा अभियान

Sat, 08 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Samriddhi Kendras are ready; get your soil health checked for free.
बाराबंकी। हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को डीएम ईशान प्रताप सिंह ने विस्तृत कार्ययोजना जारी की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध रूप से कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसका उद्देश्य जनसहभागिता से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 6 लाख 30 हजार तिरंगा ध्वजों के निर्माण और वितरण का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। विकास खंड स्तर पर स्वयं सहायता समूह तिरंगा ध्वज बनाएंगे। ग्राम पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा ध्वज मेले लगेंगे। इन मेलों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ध्वजों का व्यापक वितरण होगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रथम चरण में तिरंगा थीम पर सजावट और रोशनी प्रतियोगिता होंगी। इस दौरान प्रदर्शनी, शहीद स्थलों की साफ-सफाई तथा स्थानीय बाजारों में जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होगी। दूसरे व तीसरे चरण में विद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन आधारित प्रतियोगिताओं के साथ ही भव्य तिरंगा मेला, तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट और तिरंगा प्रदर्शनी के साथ हर घर तिरंगा पोर्टल पर अधिक सेल्फी अपलोड कराने का विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा
13 से 15 अगस्त के दौरान प्रत्येक घर, शासकीय और गैर शासकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा। शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी सम्मानपूर्वक ध्वज फहराने के निर्देश हैं। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में तिरंगा रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान करने के साथ तिरंगा बाइक रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed