{"_id":"6a7739edc3cc1c59fb0c10cb","slug":"young-man-misdeeds-with-teenager-at-private-hospital-in-barabanki-records-video-as-well-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: निजी अस्पताल में साहिल ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया; मामला दबाने में जुटा रहा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: निजी अस्पताल में साहिल ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया; मामला दबाने में जुटा रहा प्रबंधन
Sat, 08 Aug 2026 07:45 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:45 PM IST
सार
बाराबंकी में निजी अस्पताल में साहिल ने युवती से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अस्पताल प्रबंधन मामला दबाने में जुटा रहा। दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में एक निजी अस्पताल में गैर समुदाय के युवक द्वारा युवती से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत डॉक्टर से की। लेकिन, प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा।
विज्ञापन
युवती के भाई के मुताबिक, दो दिन बाद बहन ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह शनिवार शाम बहन के साथ शहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, 01 अगस्त को वह अयोध्या रोड से छाया रोड की ओर जाने वाली नर्सरी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने गई थी। आरोप है कि अस्पताल में रहने वाले साहिल ने उससे कहा कि डॉक्टर ने शाम तक क्लीनिक में काम करने के लिए रुकने को कहा है। आरोप है कि देर शाम साहिल ने उसे धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने अगले दिन डॉक्टर से घटना की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।