फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power supply disrupted by rain and strong winds.

Barabanki News: बारिश और तेज हवा से बिजली व्यवस्था चरमराई

Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by rain and strong winds.
बाराबंकी। हल्की बारिश और तेज हवा से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहरी क्षेत्र में कई प्रमुख कॉलोनियों में दो घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों की नींद उड़ गई, वहीं फतेहपुर क्षेत्र में 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से नगर के 19 वार्डों और करीब 70 गांवों में 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास, विकास भवन रोड, कोठीडीह, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी और लखपेड़ाबाग सहित सात मोहल्लों में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की नींद टूट गई। उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के बाद रात लगभग डेढ़ बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

फतेहपुर में तेज हवा और बारिश के दौरान निंदूरा के पास 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बड़ा फॉल्ट हो गया। इसके चलते नगर पंचायत फतेहपुर के सभी 19 वार्डों के साथ इसेपुर, रसूलपुर, मीननगर, बसारा, इसरौली, विलौली, बड्डूपुर, मल्लावा, खिझना, शाहपुर, भगौली समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने फॉल्ट तलाशना शुरू किया तो निंदूरा के पास लाइन पर पेड़ की बड़ी डाल गिरी मिली। करीब 10 घंटे बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे फॉल्ट दुरुस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed