{"_id":"6a76ce378825e0046a0163dc","slug":"video-video-mahanallgaja-thana-thavasa-ma-athhakara-karamacara-natharatha-farayatha-mayasa-hakara-lta-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मोहनलालगंज थाना दिवस में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, फरियादी मायूस होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मोहनलालगंज थाना दिवस में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, फरियादी मायूस होकर लौटे
लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में राजस्व कर्मचारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के मौजूद न होने से फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सरकार की मंशा है कि थाना और तहसील दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जाए, लेकिन मोहनलालगंज में व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
थाना दिवस में अपनी जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे गंगाराम ने बताया कि वह काफी उम्मीद के साथ अपनी फरियाद लेकर थाने आए थे। उनका आरोप है कि मौके पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण उन्हें बिना समाधान के ही वापस लौटना पड़ रहा है। अन्य फरियादियों ने भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के न मिलने पर नाराजगी जताई।
लोगों का कहना है कि थाना दिवस में यदि राजस्व और संबंधित विभाग के कर्मचारी ही मौजूद नहीं रहेंगे तो भूमि विवाद और अन्य मामलों का निस्तारण कैसे होगा। फरियादियों ने अधिकारियों से थाना दिवस में सभी संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।