{"_id":"6a2d612b3c47535ee006c868","slug":"fogging-will-be-done-in-areas-prone-to-dengue-una-news-c-93-1-ssml1047-195001-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डेंगू के बचाव के लिए संभावित क्षेत्रों में की जाएगी फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डेंगू के बचाव के लिए संभावित क्षेत्रों में की जाएगी फॉगिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिले में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बरसात से पहले ही बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। बीते वर्ष संतोषगढ़ क्षेत्र में डेंगू के मामले सामने आने के बाद इस बार विभाग पहले से अधिक सतर्कता बरत रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संतोषगढ़ क्षेत्र के अलावा जिले भर में इस अभियान को व्यापक रूप से चलाया जाएगा। विभाग की टीमें क्षेत्रवार सर्वे कर रही हैं और ऐसे स्थानों की सूची तैयार की जा रही है, जहां डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के पनपने की आशंका रहती है। विभाग ने नगर निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी समन्वय बढ़ाया है ताकि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। विभाग का मानना है कि मौसम में नमी और बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए इस बार पहले से ही रोकथाम पर फोकस किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाए जाएं तो डेंगू के मामलों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। विभागीय टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में नियमित निरीक्षण किया जाए। इसके अलावा आशा वर्कर व आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। कूलर, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर, गमले और पानी की टंकियों में पानी जमा न होने दें। इस पर मुख्य चिकित्सा डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान व फॉगिंग को लेकर जिला भर में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।