सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bustle in markets increases ahead of the monsoon.

Una News: मानसून से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Bustle in markets increases ahead of the monsoon.
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। मानसून की दस्तक से पहले बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने के बाद लोगों ने बरसात से बचाव के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। इसका सीधा असर बाजारों में देखने को मिल रहा, जहां छतरियों, रेनकोट और बच्चों के रेन गियर की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

व्यापारियों के अनुसार परिवहन लागत बढ़ने और थोक बाजारों में दाम बढ़ने के कारण खुदरा कीमतों में भी 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष जहां सामान्य छतरी 170 से 200 रुपये के बीच उपलब्ध थी, वहीं इस बार इसकी कीमत 200 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। इसी प्रकार अच्छी गुणवत्ता वाले रेनकोट, जो पिछले वर्ष लगभग 700 रुपये में मिल जाते थे, उनकी कीमत अब 1000 रुपये के करीब पहुंच गई है। बाजार में इस समय बच्चों के लिए आकर्षक रंगों और कार्टून प्रिंट वाले रेनकोट, महिलाओं के लिए हल्के और फैशनेबल रेनकोट तथा पुरुषों के लिए मजबूत और टिकाऊ रेन गियर उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे मानसून सक्रिय होगा, बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानसून शुरू होने से पहले ही गुणवत्ता वाले रेनकोट और छतरियों का पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए विशेष रेनकोट और रंग-बिरंगी छतरियों की मांग सबसे अधिक रहती है। इस बार थोक बाजार में कीमतें बढ़ी हैं इसलिए खुदरा कीमतों में भी कुछ इजाफा हुआ है। ग्राहकों को उचित दरों पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-अश्वनी गुप्ता, स्थानीय दुकानदार
---
बरसात के मौसम में छतरी और रेनकोट की बिक्री सबसे अधिक होती है। पिछले कुछ दिनों से ग्राहक खरीदारी के लिए आने लगे हैं। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन और गुणवत्ता का स्टॉक रखा है ताकि ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार सामान मिल सके।
-दीप मेहता, स्थानीय दुकानदार
----
बरसात के दिनों में बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाना होता है। पिछले साल का रेनकोट छोटा हो गया था इसलिए नया रेनकोट और छतरी खरीदने बाजार आई हैं। कीमतें पहले की तुलना में कुछ बढ़ी हैं लेकिन बच्चों की जरूरत को देखते हुए खरीदारी करना जरूरी है।
-रजनी शर्मा, ग्राहक निवासी स्तोथर।
----
रोजाना काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं और मानसून के दौरान अचानक बारिश शुरू हो जाती है। इसी कारण उन्होंने इस बार पहले से ही अच्छी गुणवत्ता की छतरी खरीद ली है। दाम बढ़े हैं लेकिन बारिश से बचाव के लिए यह जरूरी सामान है।

-कुलदीप मेहता, निवासी चक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed