सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Damaged road near the bridge in Chak causes trouble for people.

Una News: चक में पुल के पास टूटी सड़क बनी लोगों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Damaged road near the bridge in Chak causes trouble for people.
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत बेहड़ जसवां के गांव चक में पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान सड़क का हिस्सा टूट गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से में मिट्टी डालकर सड़क को यातायात योग्य बनाया है लेकिन लोगों का कहना है कि यह केवल लीपापोती साबित हो रही है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, कर्ण चंद, विक्की कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार और सीता राम ने बरसात से पहले पुल के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव राणा ने बताया कि फिलहाल मिट्टी डाली गई है। बरसात से पहले सड़क की मरम्मत और टारिंग का कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed