सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vehicles parking in the no-parking zone at Daulatpur Chowk.

Una News: दौलतपुर चौक में नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parking in the no-parking zone at Daulatpur Chowk.
दौलतपुर बाज़ार में सड़क किनारे बेतरतीव खड़े वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत की ओर से लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। इसके बावजूद कई वाहन चालक सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन में ही अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। इसका असर बाजार की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले से ही संकरी सड़क वाले दौलतपुर बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन अक्सर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दौलतपुर चौक बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों की भारी आवाजाही रहती है। यहां तीन स्कूल, तीन बैंक और एक अस्पताल स्थित होने के कारण सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में जब वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं जिससे यातायात बाधित होना स्वाभाविक है। कई बार बाजार में लंबा जाम लग जाता है और आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत ने लोगों की सुविधा के लिए फ्री पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की है लेकिन कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। यदि सभी वाहन चालक पार्किंग स्थल का उपयोग करें तो बाजार में जाम और अव्यवस्था की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

-राज कुमार, स्थानीय निवासी


बाजार की सड़क पहले ही तंग है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहन समस्या को और बढ़ा देते हैं। ग्राहकों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। प्रशासन को नो पार्किंग क्षेत्र में नियमित निगरानी रखनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
-अनिल शर्मा, स्थानीय व्यापारी


नगर पंचायत द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर स्थानीय बस स्टैंड के ऊपर लोगों के लिए निशुल्क पार्किंग सुविधा विकसित की गई है। इसे लेकर नगर पंचायत स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर उचित कदम उठाएगी।

-बलदेव ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed