{"_id":"6a3199f3e31df93c8e044f37","slug":"e-cart-service-at-chintpurni-temple-temporarily-suspended-una-news-c-93-1-ssml1048-195330-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में ई-कार्ट सेवा अस्थायी रूप से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में ई-कार्ट सेवा अस्थायी रूप से बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही ई-कार्ट (गोल्फ कार्ट) सेवा फिलहाल बंद हो गई है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए निशुल्क टैक्सी सेवा शुरू कर दी है।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि ई-कार्ट सेवा संचालित करने वाले ऑपरेटरों का तीन वर्ष का टेंडर कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसके बाद ऑपरेटरों ने लिखित रूप में आगे सेवा जारी रखने में असमर्थता जताई, जिसके चलते गोल्फ कार्ट सेवा अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि मंदिर जाने के लिए जो श्रद्धालु सुगम दर्शन पास बनाते हैं, उनको मंदिर तक ले जाने के लिए ई-कार्ट की सुविधा दी जा रही थी। मंदिर प्रशासन ने अपने स्तर पर तत्काल व्यवस्था करते हुए माई दास सदन से मुख्य मंदिर तक आने-जाने के लिए तीन टैक्सियां तैनात कर दी हैं। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी और इसका संपूर्ण खर्च मंदिर प्रशासन स्वयं वहन करेगा।
मंदिर अधिकारी ने बताया कि नई ई-कार्ट सेवा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी पांच से सात दिनों के भीतर नए टेंडर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद सुगम दर्शन के लिए ई-कार्ट सेवा को दोबारा नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा। तब तक बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टैक्सी सेवा लगातार जारी रहेगी ताकि माता रानी के दर्शन करने आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।