सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four accused arrested in murder and robbery case

Una News: हत्या और लूटपाट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in murder and robbery case
भैरा-धुसाड़ा की सीमा पर पकड़े आरोपियों की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भैरा-धुसाड़ा की सीमा पर नालागढ़ पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, लूटपाट और चोरी के मामलों में संदिग्ध चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भैरा-धुसाड़ा सीमा क्षेत्र में एक ढाबे पर रुके हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया जबकि उनका एक साथी मौके से भाग गया। भागे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का सहयोग लिया और आधे घंटे के भीतर चौथे आरोपी को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों पर हत्या, लूटपाट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश से एक महिंद्रा पिकअप वाहन चोरी करके हिमाचल-पंजाब सीमा क्षेत्र तक पहुंचे। उन्होंने बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र में भी चोरी का प्रयास किया। नालागढ़ पुलिस को हाल ही में चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई। इसी जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के भैरा-धुसाड़ा सीमा क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। गिरफ्तार आरोपियों तथा बरामद चोरी की पिकअप को पुलिस अपने साथ लेकर नालागढ़ रवाना हो गई।
विज्ञापन


पुलिस काफी समय से कर रही थी तलाश
नालागढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। लगातार की जा रही कार्रवाई और निगरानी के बाद आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र में इनके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं जबकि अन्य राज्यों और क्षेत्रों में भी इनके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सूचनाएं मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ग्रामीणों की भूमिका रही सराहनीय
भैरा पंचायत के प्रधान मास्टर बलदेव सिंह नंबरदार ने इस कार्रवाई में ग्रामीणों और युवाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया, जिसके कारण फरार आरोपी को भी शीघ्र पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article