{"_id":"6a2d65569b202d293d098c1f","slug":"rain-in-the-afternoon-sunshine-in-the-evening-una-news-c-93-1-ssml1047-195065-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दोपहर में हुई बारिश, शाम को खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दोपहर में हुई बारिश, शाम को खिली धूप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को बारिश के दौरान सेल्फी खींचती युवतियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शनिवार को मौसम ने दिनभर रंग बदले। दोपहर के समय हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली जबकि शाम होते-होते मौसम साफ हो गया और धूप खिलने से वातावरण फिर सामान्य हो गया।
मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिला मुख्यालय ऊना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
बारिश के कारण कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि शाम के समय बादल छंटने के बाद फिर धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के तेवर बदलते रह सकते हैं।
विज्ञापन
जिले में हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
बारिश के बाद शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही दिखाई दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच शनिवार को मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दी।
वहीं किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी हल्की बारिश होती है तो फसलों और पशुओं के लिए राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।