सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gagret BJP protested against the state government

Una News: गगरेट भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Gagret BJP protested against the state government
गगरेट भाजपा  सरकार के खिलाफ  रोष  प्रदर्शन करते हुए  |स्रोत आयोजक
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। भाजपा मंडल गगरेट ने सोमवार को पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भाजपा मंडल गगरेट ने एसडीएम सोमिल गौतम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

इस मौके पर भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है। इससे आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। डीजल पर वैट बढ़ोतरी, बिजली दरों में इजाफा और सब्सिडी बंद करने जैसे फैसलों को जनविरोधी बताते कहा कि इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया है।
वहीं भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अवैध खनन, अवैध कटान और नशा तंत्र से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। गगरेट क्षेत्र के स्कूलों में संसाधनों की कमी है और अन्य विकास कार्य भी गति धीमी पड़ी है।
भाजपा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed