{"_id":"6a6a495d28198c039602e344","slug":"gas-subsidy-could-be-stopped-if-kyc-is-not-done-soni-una-news-c-93-1-una1002-200514-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी न होने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी न होने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी : सोनी
Thu, 30 Jul 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा गैस एजेंसी ने क्षेत्र के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त से पहले अनिवार्य रूप से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा तक केवाईसी पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी का लाभ बंद हो सकता है, जिससे उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर बिना सब्सिडी के खरीदना पड़ेगा।
बंगाणा गैस एजेंसी के प्रबंधक मदन सोनी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार गैस उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करने और वास्तविक लाभार्थियों तक सब्सिडी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केवाईसी अनिवार्य की गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ एजेंसी पहुंचकर समय रहते केवाईसी करवा लें।