{"_id":"69ac6e915384b405120887ea","slug":"inflation-a-gift-on-womens-day-ruining-household-budget-una-news-c-93-1-ssml1047-183912-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिला दिवस पर महंगाई का तोहफा, घर का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिला दिवस पर महंगाई का तोहफा, घर का बजट बिगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना/थानाकलां (ऊना)। घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दामों में शनिवार से नई धारा लागू हो गई है। महिलाओं को सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गैस के दामों में वृद्धि करके महंगाई का तोहफा दिया है। गृहिणियों का रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। महिलाएं सरकार को कोसती नजर आई हैं। बता दें कि घरेलू गैस सिलिंडर जहां पहले 914 रुपये में मिल रहा था। वर्तमान में शनिवार से 974 रुपये नई दर के साथ बिक रहा है। 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी ओर एलपीजी के व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में भी 114 रुपये की वृद्धि हुई है। पहले 1891 रुपये में व्यावसायिक गैस सिलिंडर बिकता था जबकि शनिवार से 2005 रुपये में नई दर से मिला। वर्तमान में जिला के प्रमुख शहरों में आपूर्ति के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई असर नहीं देखा गया है लेकिन आगामी भविष्य में गैस के दाम में वृद्धि होने से आपूर्ति कम होने की संभावना जताई गई है। कमल गैस एजेंसी ऊना के प्रबंधक बलबीर सिंह के अनुसार जिला में इंडियन की 8, हिंदुस्तान कॉरपोरेशन की दो, पीपीसी की दो एजेंसियां संचालित की जा रही हैं। ऊना शहर में ही कमल गैस एजेंसी के अधीन 20,000 से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। लोगों ने बताया कि अगर कीमतें इस प्रकार से बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में परेशानी अधिक बढ़ सकती है। इस मुद्दे पर क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पहले से ही बढ़ती महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से रसोई का बजट और बिगड़ गया है। सरकार गैस सिलिंडर के दामों को नियंत्रित करे।
-निशा शर्मा
रसोई गैस हर घर की आवश्यकता है। इसकी कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी से गरीब और मध्य वर्ग के परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सरकार को आम जनता की परेशानियों को समझते हुए इस दिशा में राहत देनी चाहिए।
-ममता ठाकुर
महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ रही है। ऐसे में गैस सिलिंडर के दाम बढ़ना चिंता का विषय है। सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके। उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार गैस सिलिंडर की कीमतों को लेकर आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
-तृप्ता ठाकुर
Trending Videos