सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves target orphaned girl's poultry farm again

Una News: अनाथ युवती के पोल्ट्री फार्म को चोरों ने फिर बनाया निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Mar 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves target orphaned girl's poultry farm again
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बार-बार एक ही जगह को निशाना बना रहे हैं जबकि पुलिस अब तक हाथ पर हाथ है। ताजा मामला मवा कोहलां गांव के एक पोल्ट्री फार्म का है, जहां चोरों ने एक बार फिर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार यह पोल्ट्री फार्म 30 वर्षीय एक युवती द्वारा चलाया जा रहा है, जो इसी के सहारे अपना जीवन यापन कर रही है। हैरानी की बात यह है कि युवती के सिर पर माता-पिता का साया तक नहीं है और यही छोटा सा पोल्ट्री फार्म उसकी जिंदगी का एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि जब वह सुबह पोल्ट्री फार्म पहुंची तो वहां बने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। जैसे ही वह अंदर गई तो कमरे में रखा सामान गायब था। चोरों ने बड़ी चालाकी से पहले पोल्ट्री फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर भी साथ ले गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है। जब इस पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाया गया हो। अब सवाल यह उठता है कि आखिर गगरेट क्षेत्र में चोर इतने बेखौफ क्यों हो चुके हैं। क्या पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली ही उन्हें खुली छूट दे रही है।
पीड़ित युवती ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed