सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women on social media are tarnishing their identity: Pyaro

सोशल मीडिया में महिलाएं अपने व्यक्तित्व की पहचान को कर रही धूमिल : प्यारो

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Women on social media are tarnishing their identity: Pyaro
विज्ञापन
ऊना। सोशल मीडिया के पीछे भाग दौड़ करने की बजाय महिलाएं अपने परिवार पर ध्यान दें तो परिवार के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को वर्तमान में अपने बच्चों के संतुलित और पौष्टिक आहार की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि स्वस्थ और स्वच्छ खान-पान करके बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। यह बात आत्मा परियोजना निदेशक प्यारो देवी संधू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं को संदेश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के सोशल मीडिया के दौर में मशगूल हो गई हैं लेकिन शायद वह भूल गई हैं कि यह स्थायी आय का साधन नहीं है और अपने परिवार और रिश्तेदारों की निजी जानकारियां साझा करके जो प्रचार प्रसार सोशल मीडिया में किया जा रहा है, उससे अपने ही परिवार और व्यक्तित्व की पहचान को धूमिल कर रही हैं। इससे वर्तमान में बचाव करके ही डिजिटल शिक्षा की ओर ध्यान देकर आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। परिवार का भरण पोषण करने के अलावा विभिन्न पदों पर सेवारत रहकर अपने ड्यूटी का बखूबी निर्वहन कर रही है। प्यारो देवी संधू भी अपनी बुजुर्ग सास की देखभाल करने के साथ-साथ पति और बच्चों की भी बराबर पालन पोषण कर रही हैं और अपने कर्तव्य का भी बखूबी तरीके से जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करके जिला ऊना की अन्य महिला अधिकारियों और समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं। कृषि प्रसार अधिकारी के पद से अपना सेवाकाल शुरू करके आज प्यारो देवी संधू आत्मा परियोजना निदेशक के पद पर पहुंची हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed