फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Issues regarding waterlogging, roads, and health facilities dominated the Public Grievance Committee meeting.

Una News: जन शिकायत समिति की बैठक में जलभराव, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे गूंजे

Thu, 20 Aug 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding waterlogging, roads, and health facilities dominated the Public Grievance Committee meeting.
ऊना। स्थान : जिला परिषद सभागार ऊना। समय : सुबह 10:45 बजे। जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की तैयारी चल रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कुर्सियों पर विराजमान हैं। ठीक 11 बजे जिला परिषद ऊना का बैठक हाल पूरी तरह भर गया। करीब 11:20 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे। इस दौरान जलभराव, जर्जर भवन, सरकारी स्कूल की जमीन, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन

करीब 11:40 बजे पहले मद पर चर्चा हुई और कर्नल दर्शन सिंह ग्रेवाल ने अपर देहलां के जर्जर पटवार घर का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश में छत से पानी टपकने के कारण राजस्व रिकॉर्ड और कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। इसके बाद करीब 11:50 बजे रक्कड़ कॉलोनी-बसोली मार्ग पर बरसात के दौरान करीब 50 घरों में जलभराव का मामला उठाया गया। शिकायतकर्ता अशोक कालिया ने कहा कि कुछ घरों में पांच फीट तक पानी भर जाता है और यातायात भी बाधित होता है। करीब 12 बजे अंब के सेरी गांव निवासी सरवन सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर करीब 25 वर्षों से प्राथमिक स्कूल चल रहा है लेकिन भूमि अभी तक शिक्षा विभाग के नाम नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसके पश्चात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी का मामला भी बैठक में उठा। शिकायतकर्ता ने कहा कि पीली पर्ची की सुविधा के बावजूद बुजुर्गों को चिकित्सकों के कमरों के बाहर लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने अलग लाइन, टोकन व्यवस्था और बंद पड़ी जेरियाट्रिक ओपीडी को दोबारा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed