{"_id":"6a859c4ac94d9fec900145c6","slug":"video-abvps-hunger-strike-against-fee-hike-continues-for-the-eighth-day-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी की भूख हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी की भूख हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई की ओर से फीस वृद्धि के विरोध में शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य का घेराव कर फीस वृद्धि वापस लेने और अन्य छात्र मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया और पुलिस की मौजूदगी में प्राचार्य को कार्यालय तक पहुंचाया गया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आदित्य राणा ने कहा कि आठ दिन से आंदोलन जारी है, लेकिन अभी तक फीस वृद्धि पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने मामले पर निर्णय के लिए चार दिन का समय मांगा है। आदित्य राणा ने कहा कि यदि चार दिनों में फीस वृद्धि वापस लेने सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रहित में ठोस फैसला नहीं होता, क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।