Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
MLA Vivek Sharma distributed cheques to 44 disaster-affected families at the Ajnoli Shiva Temple in Kutlehar.
{"_id":"6a857dd2eba86ccbfc08007c","slug":"video-mla-vivek-sharma-distributed-cheques-to-44-disaster-affected-families-at-the-ajnoli-shiva-temple-in-kutlehar-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुटलैहड़ के अजनोली शिव मंदिर में आपदा प्रभावित 44 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुटलैहड़ के अजनोली शिव मंदिर में आपदा प्रभावित 44 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक
बंगाणा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अजनोली स्थित शिव मंदिर में विधायक विवेक शर्मा ने आपदा प्रभावित करीब 44 परिवारों को 6 लाख 54 हजार 963 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि आपदा से प्रभावित किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता से वंचित न रहना पड़े। जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्या णकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।