{"_id":"6a857fa6ed1032915d098e40","slug":"video-una-mukesh-agnihotri-says-timely-resolution-of-public-grievances-is-the-governments-priority-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मुकेश अग्निहोत्री बोले- जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मुकेश अग्निहोत्री बोले- जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। लोगों से जुड़े मामलों के निवारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करें। वे बुधवार को जिला परिषद सभागार, ऊना में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा सहित समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रणजीत राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथ्वी पाल सिंह, सहायक आयुक्त विनय मोदी, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।