सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message given to devotees to be cautious of external appearances

Una News: श्रद्धालुओं को बाहरी दिखावे से सावधान रहने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 03 Jun 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Message given to devotees to be cautious of external appearances
विज्ञापन
‎घनारी(ऊना)। सिद्ध बाबा मौनी धाम, घनारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास देवकीनंदन दास ने समाज में बढ़ते दिखावे और ढोंग पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज समाज को बाहरी आडंबर से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि केवल वस्त्र देखकर निर्णय लिया जाए तो रावण को संत और शुकदेव को असाधु समझने की भूल हो सकती है। संसार में किसी महापुरुष के चित्र की पूजा उसके चेहरे या तस्वीर के कारण नहीं होती बल्कि उसके पीछे छिपे त्याग, तपस्या, सत्य और आदर्श चरित्र के कारण होती है। भगवान राम ने अपने जीवन से धर्म, मर्यादा और आदर्शों की स्थापना की और आज करोड़ों लोगों के आराध्य हैं। देवकीनंदन दास ने श्रद्धालुओं को चेताते हुए कहा कि गुरु बनाने से पहले व्यक्ति के ज्ञान, व्यवहार, चरित्र और सद्गुणों की परीक्षा अवश्य करनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed