सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The expansion work of Mata Chintpurni temple complex will gain momentum.

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य में आएगी तेजी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 03 Jun 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
The expansion work of Mata Chintpurni temple complex will gain momentum.
विज्ञापन
अंब(ऊना)। पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने और आदर्श चुनाव आचार संहिता के हटते ही विकास कार्यों को रफ्तार देने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को अंब विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की। इस बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल समेत लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र के अन्य सभी प्रशासनिक विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ महीने से चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों की औपचारिक समीक्षा नहीं हो पा रही थी। आचार संहिता समाप्त होते ही सभी विभागों के साथ बैठक करके रुके हुए और नए प्रोजेक्ट्स की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई है।
Trending Videos

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और बजट का ब्योरा देते हुए विधायक ने बताया कि सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के विस्तारीकरण के लिए सरकार की ओर से 206 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अब काम में और तेजी आएगी। इसके अलावा अंब कस्बे को आधुनिक सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिसके टेंडर जल्द जारी कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। माता का बाग किन्नू के लिए 4.5 करोड़ रुपये और उपतहसील जोल के तहत बैरियां पुल व पीएमजीएसवाई के तहत होने वाले कार्यों के लिए करीब 5 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। साथ ही अंब में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए भी बजट का प्रावधान हो चुका है। विधायक ने जल शक्ति, लोक निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे टेंडर संबंधी औपचारिकताओं को तुरंत पूरा कर जमीनी स्तर पर काम शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमियों को लेकर जल्द ही संगठन के साथ करेंगे आत्ममंथन

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए दावा किया कि परिणाम पूरी तरह उनके पक्ष में रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि जिला परिषद चुनाव में ठठल वार्ड को छोड़कर बाकी दो वार्डों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। विधायक ने कहा कि इन कमियों को लेकर वे जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आत्ममंथन करेंगे लेकिन कुल मिलाकर ग्रामीण निकाय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद मजबूत और उत्साहजनक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed