{"_id":"69bff0892a7b02cb520c9a23","slug":"opportunity-to-get-up-to-300-units-of-free-electricity-every-month-from-rooftop-solar-panels-una-news-c-90-1-mnd1001-190030-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छतों पर सोलर पैनल से हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छतों पर सोलर पैनल से हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर में सभा में लोगों को दी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची पर विचार किया
पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी में सभा का आयोजन शीतला माता मंदिर के प्रांगण में नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सभा में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची पर विचार किया गया। सभा में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत लगभग 2.50 लाख रुपये की राशि भवन निर्माण के लिए प्रदान की जाएगी, जो चार किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त 70,000 रुपये और शेष तीन किस्तें 60,000 रुपये की होंगी।
साथ ही सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची की समीक्षा की गई। वार्ड में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की गई।
वार्ड की अन्य समस्याओं जैसे सफाई, जल निकासी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नागरिकों ने मुख्य रूप से सीवरेज की समस्या और कचरा संग्रहण के बिल को ऑनलाइन और ऑफलाइन लेने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी सदर सुनील कुमार ने केमिकल नशा (चिट्टा) के दुष्प्रभाव पर नागरिकों को जागरूक किया और युवाओं से इस बुराई से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का अनुरोध किया। महापौर ने भी आमजनता से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। इस वार्ड सभा में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नरेश कुमार और होशियार सिंह राणा ने सौर ऊर्जा के उपयोग और बिजली बिल में कमी के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता के बारे में जानकारी दी। सभा में बताया गया कि योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर नागरिक हर महीने लगभग 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया और पात्रता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस योजना से न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। महापौर ने कहा कि नियमित कचरा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान और जनसहभागिता पर जोर दिया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
Trending Videos